CG GNM Counselling Online Registration 2025-26 छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी जनरल नर्सिंग मिडवायफरी (GNM) प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रवेश सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस प्रवेश प्रक्रिया में प्रदेशभर के सरकारी व निजी GNM कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
आयोजन संस्था
- विभाग का नाम: संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़
- पाठ्यक्रम: जनरल नर्सिंग मिडवायफरी (GNM)
- सत्र: 2025-26
- काउंसिलिंग मोड: पूरी तरह ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: www.cghealth.nic.in
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विवरण | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 22 अक्टूबर 2025 (प्रातः 11:00 बजे से) |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2025 (सायं 4:00 बजे तक) |
प्रावीण्य सूची एवं प्रथम आवंटन सूची | 3-4 नवंबर 2025 |
स्क्रूटनी एवं प्रवेश प्रक्रिया | 6-8 नवंबर 2025 |
द्वितीय आवंटन सूची | 10-11 नवंबर 2025 |
द्वितीय स्क्रूटनी एवं प्रवेश प्रक्रिया | 12-14 नवंबर 2025 |
मॉप-अप राउंड विकल्प प्रविष्टि | 15-17 नवंबर 2025 |
मॉप-अप आवंटन सूची | 18-19 नवंबर 2025 |
मॉप-अप प्रवेश प्रक्रिया | 20-22 नवंबर 2025 |
रिक्त सीटों हेतु अग्रेषित सूची | 24-25 नवंबर 2025 |
रिक्त सीटों पर प्रवेश | 26-28 नवंबर 2025 |
सीट विवरण Seat Details
शासकीय GNM प्रशिक्षण केन्द्रों में कुल सीटें:
वर्ग | कुल सीटें | PH (5%) | FF (3%) | सैनिक (3%) | सेवा में (20%) | महिला |
---|---|---|---|---|---|---|
अनारक्षित (UR) | 177 | 3 | 0 | 0 | 29 | 145 |
अनुसूचित जाति (SC) | 39 | 0 | 0 | 0 | 2 | 37 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 202 | 6 | 0 | 0 | 35 | 161 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 62 | 0 | 0 | 6 | 56 | |
कुल | 480 | 9 | 0 | 0 | 72 | 399 |
नोट: शासकीय GNM प्रशिक्षण केन्द्रों की सीटें केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
निजी GNM प्रशिक्षण केन्द्रों में सीटें:
वर्ग | कुल सीटें | सरकारी कोटा (40%) | प्रबंधन कोटा (60%) |
---|---|---|---|
अनारक्षित (UR) | 564 | 238 | 326 |
अनुसूचित जाति (SC) | 76 | 30 | 46 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 350 | 133 | 217 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 130 | 50 | 80 |
कुल | 1120 | 451 | 669 |
अल्पसंख्यक निजी नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्रों में सीटों का आवंटन केवल अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के प्रावीण्य के आधार पर किया जाएगा।
पाठ्यक्रम अवधि
- कुल अवधि: 3 वर्ष
- अध्ययन माध्यम: अंग्रेजी भाषा
पात्रता (Eligibility Criteria)
- अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष (31 दिसंबर 2025 तक)
- अधिकतम आयु: कोई सीमा नहीं (INC Notification 2023 के अनुसार)
- शैक्षणिक योग्यता:
- 12वीं कक्षा में न्यूनतम 40% अंक आवश्यक।
- SC/ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक पर्याप्त।
- सेवारत उम्मीदवार: 30 अप्रैल 2025 तक कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी करनी चाहिए।
आवेदन शुल्क Counseling Fee
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
अनारक्षित / OBC | ₹1000/- |
SC / ST | ₹500/- |
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI, QR Code) जमा किया जा सकता है।
- आवेदन में संशोधन करने पर ₹1000/- एडिट शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया Selection Process
- प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों (PCB ग्रुप) के आधार पर किया जाएगा।
- राज्य स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- मेरिट लिस्ट के आधार पर ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।
- समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया How to Apply
- विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर जाएं।
- “GNM Online Counseling 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीयन (Registration) करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं / 12वीं अंकसूची
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सेवा प्रमाण पत्र (सेवारत उम्मीदवारों हेतु)
महत्वपूर्ण लिंक
- Official Notification PDF: Download Notification
- Apply Online (Registration): Click Here
- Official Website: www.cghealth.nic.in
महत्वपूर्ण निर्देश
- सभी उम्मीदवार प्रवेश नियम 2019 और संशोधन 2022 का अध्ययन अवश्य करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।
- किसी त्रुटि की स्थिति में अंतिम तिथि से 24 घंटे पहले ही आवेदन पूर्ण करें।
- आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल ID बाद में बदले नहीं जा सकेंगे।
FAQs – CG GNM Counselling Online Registration 2026
Q1. छत्तीसगढ़ GNM काउंसिलिंग 2025 की शुरुआत कब होगी?
👉 22 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
👉 31 अक्टूबर 2025 सायं 4 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
Q3. GNM कोर्स की अवधि कितनी है?
👉 कुल 3 वर्ष की अवधि का नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
Q4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
👉 12वीं (PCB ग्रुप) के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग की जाएगी।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
👉 सामान्य/OBC के लिए ₹1000 और SC/ST के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित है।
Q6. आवेदन कहाँ से करें?
👉 आवेदन विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in से ऑनलाइन किया जा सकता है।