बलरामपुर (छ.ग.)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय समिति, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने संविदा भर्ती 2025-26 के लिए चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। यह सूची शैक्षणिक व साक्षात्कार प्राप्तांक के आधार पर तैयार की गई है और जिला पंचायत बलरामपुर के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट balrampur.gov.in पर अपलोड की गई है।
महत्वपूर्ण जानकारी :
- काउंसलिंग की तिथि: 06 अक्टूबर 2025
- समय: प्रातः 11:00 बजे से
- स्थान: जिला पंचायत बलरामपुर सभागार
अनिवार्य निर्देश :
- चयनित अभ्यर्थियों की उपस्थिति काउंसलिंग में अनिवार्य होगी।
- यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहता है, तो जिला स्तरीय समिति द्वारा उसकी पदस्थापना जिले के अन्य रिक्त विद्यालयों में की जाएगी।
- चयन एवं प्रतीक्षा सूची का सहपत्र भी प्रकाशित कर दिया गया है।
शामिल विद्यालय :
- बलरामपुर
- रामानुजगंज
- वाड्रफनगर
- सेमरा (कुसमी)
- राजपुर
- शंकरगढ़
- रघुनाथनगर (वाइफनगर)
- रामचन्द्रपुर
- डौरा (बलरामपुर)
- चलगली (वाड्रफनगर)
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी लिंक :
| चयन एवं प्रतीक्षा सूची देखें | balrampur.gov.in |