Chhattisgarh Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: कार्यालय जिला पंचायत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों की भर्ती 2025 हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 28 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।
विभागीय जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ |
| कार्यालय | जिला पंचायत, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा |
| भर्ती का नाम | ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 |
| पद का नाम | ग्राम पंचायत सचिव |
| कुल रिक्तियां | अधिसूचना अनुसार |
| कार्यस्थल | जिला दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन का माध्यम | डाक / स्पीड पोस्ट |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर चयन |
शैक्षणिक योग्यता Educational Qualification
- उम्मीदवार ने हायर सेकंडरी परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण की हो।
- शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डेटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।
स्थानीय निवास
- उम्मीदवार दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
- केवल सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होगा।
आयु सीमा Age Limit
| विवरण | आयु सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
| आरक्षण अनुसार छूट | अ.जा., अ.ज.जा., अ.पि.व., महिला एवं भूतपूर्व सैनिकों को शासन के नियमों अनुसार |
महत्वपूर्ण: 21 वर्ष (पुरुष) एवं 18 वर्ष (महिला) से कम आयु में विवाह करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
आवेदन प्रक्रिया How to Apply
- आवेदन पत्र जिला पंचायत दंतेवाड़ा द्वारा जारी प्रारूप में भरना होगा।
- आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति
- निवास, जाति एवं अनुभव प्रमाणपत्र
- कंप्यूटर डिप्लोमा की प्रति
- आवेदन पत्र 28 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक इस पते पर भेजें –
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छ.ग.) - अधूरे या विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया Selection Process
चयन मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा। मूल्यांकन निम्नानुसार होगा:
| मानदंड | अधिकतम अंक |
|---|---|
| हायर सेकंडरी परीक्षा के अंक | 50% वेटेज |
| उच्चतर योग्यता (स्नातक/स्नातकोत्तर) | 10 अंक |
| कंप्यूटर परीक्षा अंक | 25% वेटेज |
| ग्रामीण विकास डिप्लोमा | 10 अंक |
| अनुभव (प्रत्येक वर्ष 1 अंक, अधिकतम 5 अंक) | 5 अंक |
वेतनमान (Salary)
- वेतनमान: ₹3,500 – ₹10,000 + ₹1,100 ग्रेड पे
- नियमानुसार महंगाई भत्ता देय होगा।
महत्वपूर्ण तिथि
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन जारी तिथि | 10 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन का माध्यम | पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट |
महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| Official Notification PDF | Download Notification |
| Official Website | www.dantewada.nic.in |
| Apply Link | Click Here (Offline Mode) |
अन्य निर्देश
- आवेदन पत्र में गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- सभी प्रमाण पत्र छ.ग. शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- चयनित उम्मीदवार को प्रारंभिक 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
- नियुक्ति संबंधी विवादों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा का निर्णय अंतिम होगा।
FAQs ~ छ.ग. ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025
Q1. ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से जिला पंचायत दंतेवाड़ा के पते पर भेज सकते हैं।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे है।
Q3. न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: 12वीं पास और एक वर्षीय डेटा एंट्री ऑपरेटर डिप्लोमा आवश्यक है।
Q4. यह भर्ती किनके लिए है?
उत्तर: केवल दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के स्थानीय निवासियों के लिए।
Q5. चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अंक शामिल होंगे।
Hy