Surajpur Placement Camp 2026 सूरजपुर (छत्तीसगढ़) — जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा वर्ष 2026 में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से SIS Security & Intelligence Services (Eastern India) Pvt. Ltd. द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
यह प्लेसमेंट कैम्प जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में आयोजित होगा, जिसमें 10वीं पास से 12वीं पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
- आयोजक विभाग: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर
- नियोजक कंपनी: SIS Security & Intelligence Services (Eastern India) Pvt. Ltd.
- भर्ती प्रकार: प्लेसमेंट कैम्प (निःशुल्क)
- पद का नाम: सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर
- कार्यक्षेत्र: छत्तीसगढ़
- आवेदन मोड: ऑनलाइन पंजीयन + कैम्प में उपस्थिति
महत्वपूर्ण तिथि Important Dates
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| प्लेसमेंट कैम्प प्रारंभ | 08 जनवरी 2026 |
| अंतिम प्लेसमेंट कैम्प | 14 जनवरी 2026 |
| कैम्प का समय | 11:00 बजे से 03:00 बजे तक |
पदों का विवरण Vacancy Details
| पद का नाम | कुल पद | योग्यता | ऊंचाई | आयु सीमा | वेतनमान |
|---|---|---|---|---|---|
| सुरक्षा जवान | 60 | 10वीं पास / फेल | 167.5 सेमी | 18–35 वर्ष | ₹16,000 – ₹22,000 |
| सुरक्षा सुपरवाइजर | 30 | 12वीं पास | — | 18–35 वर्ष | ₹18,000 – ₹23,000 |
महिला एवं पुरुष दोनों पदों के लिए पात्र हैं।
प्लेसमेंट कैम्प स्थान, तिथि एवं समय
| स्थान | तिथि | समय |
|---|---|---|
| जनपद पंचायत प्रेमनगर | 08.01.2026 | 11:00–03:00 |
| जनपद पंचायत रामानुजनगर | 09.01.2026 | 11:00–03:00 |
| जनपद पंचायत ओड़गी | 10.01.2026 | 11:00–03:00 |
| जनपद पंचायत भैयाथान | 12.01.2026 | 11:00–03:00 |
| जनपद पंचायत प्रतापपुर | 13.01.2026 | 11:00–03:00 |
| रोजगार कार्यालय सूरजपुर | 14.01.2026 | 11:00–03:00 |
पात्रता मापदंड Eligibility
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं / 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- ऊंचाई (सुरक्षा जवान): न्यूनतम 167.5 सेमी
- महिला एवं पुरुष दोनों पात्र
- छत्तीसगढ़ राज्य में कार्य करने की इच्छा
आवेदन प्रक्रिया How to Apply
- अभ्यर्थी को रोजगार विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है
- ऑनलाइन पंजीयन के बाद निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्लेसमेंट कैम्प में स्वयं उपस्थित होना होगा
- बिना ऑनलाइन पंजीयन के कैम्प में भाग नहीं लिया जा सकेगा
ऑनलाइन पंजीयन लिंक
आवश्यक दस्तावेज
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल)
- रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो (02)
- बायोडाटा (Resume)
Official Notification PDF
- Download Notification: Download pdf
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर के कार्यालय एवं सूचना पटल पर उपलब्ध
FAQs – Surajpur Placement Camp 2026 – 10th Pass Security Job
Q1. क्या यह प्लेसमेंट कैम्प निःशुल्क है?
उत्तर: हाँ, यह प्लेसमेंट पूरी तरह निःशुल्क है।
Q2. क्या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हाँ, महिला एवं पुरुष दोनों पात्र हैं।
Q3. आवेदन कैसे करना होगा?
उत्तर: पहले ऑनलाइन पंजीयन करना होगा, फिर कैम्प में उपस्थित होना होगा।
हमको नौकरी की जरूरत है हमारे घर में सब रोजगार। है