SSC Railway Banking Free Coaching कलेक्टर कार्यालय, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह योजना SSC, Banking, Railway, Vyapam जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले SC/ST/OBC युवाओं के लिए है।
आवेदकों को नारायणपुर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में रहने, पढ़ने और तैयारी की सभी सुविधाएँ बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
राजीव युवा उत्थान योजना 2025-26
- योजना का प्रकार: प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग
- संचालित स्थान: प्री-एग्जाम ट्रेनिंग सेंटर, जिला नारायणपुर
- लाभार्थी: SC/ST/OBC अभ्यर्थी
- सीटें: कुल 100
- सुविधाएँ: हॉस्टल, लाइब्रेरी, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, अध्ययन सामग्री
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 25 जनवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक) |
| प्राक्चयन परीक्षा तिथि | 01 फरवरी 2026 (तिथि अलग से सूचना) |
| आवेदन जमा करने का स्थान | कक्ष क्रमांक 94, 95 – सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर |
कुल सीटें Total Seats
| वर्ग | सीटें |
|---|---|
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 50 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 30 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 20 |
| महिलाओं हेतु आरक्षण | कुल सीटों का 33% |
पात्रता (Eligibility Criteria)
- छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य।
- SC/ST/OBC श्रेणी का होना चाहिए (स्थायी जाति प्रमाण पत्र आवश्यक)।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
(आयु गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर)
- उम्मीदवार SSC/Banking/Railway/Vyapam की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो।
- सरकारी नौकरी में कार्यरत उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे।
- योजना का लाभ केवल एक बार मिलेगा।
- वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये तक होना अनिवार्य (आय प्रमाण पत्र आवश्यक)।
योजना के लाभ (Scheme Benefits)
- निःशुल्क आवास (Hostel Facility)
- लाइब्रेरी, मैगज़ीन, समाचार पत्र
- नियमित क्लासेस और परीक्षा तैयारी
- सुरक्षित एवं अनुशासित पढ़ाई का माहौल
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- कलेक्टर कार्यालय, आदिवासी विकास शाखा, नारायणपुर से आवेदन प्राप्त करें
- या जिले की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें:
www.narayanpur.cg.gov.in - आवेदन पत्र सही तरीके से भरें
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
- अंतिम तिथि से पहले कक्ष क्रमांक 94/95 में जमा करें
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं व उच्च शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- फोटो (पासपोर्ट साइज़)
- आधार कार्ड
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| Official Notification PDF | Download Notification |
| Application Form | Click to Download |
| Official Website | www.narayanpur.gov.in |
FAQs – SSC Railway Banking Free Coaching CG
Q1. राजीव युवा उत्थान योजना 2026 के लिए आवेदन कहाँ जमा करें?
कलेक्टर कार्यालय, आदिवासी विकास शाखा के कक्ष क्रमांक 94 एवं 95 में।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
25 जनवरी 2026 शाम 5:30 बजे तक।
Q3. योजना का लाभ किन परीक्षाओं के लिए है?
SSC, Banking, Railway, Vyapam जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए।
Q4. कुल कितनी सीटें हैं?
कुल 100 सीटें (33% महिलाओं हेतु आरक्षित)।
Q5. क्या यह योजना निःशुल्क है?
हाँ, आवास, लाइब्रेरी, अखबार, पत्रिकाएँ सब निःशुल्क हैं।