केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं (Merit Scholarship Schemes) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। यह तिथि नई (Fresh) और नवीनीकरण (Renewal) दोनों आवेदनों पर लागू होगी।
1. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 (नई आवेदन)
यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने CBSE से वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है और वर्तमान में CBSE से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं।
अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
आवेदन लिंक: https://cbse.gov.in (Scholarship सेक्शन में)
2. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 (नवीनीकरण 2025 में)
यह योजना उन छात्राओं के लिए है जिन्हें 2024 में यह छात्रवृत्ति दी गई थी और वे इसका नवीनीकरण 2025 में करना चाहती हैं।
नवीनीकरण की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 – आवेदन विवरण
| प्रकार Types of Scholarship | नए आवेदन Fresh Cases | नवीनीकरण Renewal of Scholarship |
|---|---|---|
| Single Girl Child Scholarship – 2025 (Fresh Application) | Apply Online | — |
| CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child of Class X – Renewal | — | Apply Online |
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Scholarship (छात्रवृत्ति)” लिंक पर क्लिक करें।
- Class X Roll Number और जन्म तिथि से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करें:
- प्रथम तिमाही फीस स्लिप
- आय प्रमाण पत्र
- नवीनतम फोटो
- पासबुक का प्रथम पृष्ठ
- सभी विवरण सही भरने पर Application Number जनरेट होगा।
- आवेदन सबमिट करने के बाद Confirmation Page प्रिंट करें।
स्कूल द्वारा सत्यापन प्रक्रिया
- स्कूल अपने User ID और Password से लॉगिन करेंगे।
- छात्रा द्वारा अपलोड किए गए विवरण और दस्तावेजों की जांच करेंगे।
- सभी जानकारी सही होने पर ऑनलाइन आवेदन सत्यापित (Verify) किया जाएगा।
- सत्यापन स्थिति छात्रा को भी दिखाई देगी।
📢 महत्वपूर्ण: विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता शर्तें और आवेदन फॉर्म CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के Scholarship Link में उपलब्ध हैं।