परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: vyapameg.cgstate.gov.in
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया पदों की भर्ती परीक्षा (HWBA25) का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा।
परीक्षा विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा (HWBA25) |
| परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) |
| परीक्षा समय | प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक |
| परीक्षा जिले | 10 जिले |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 6 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapameg.cgstate.gov.in |
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें
- vyapameg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Admit Card – HWBA25” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
- परीक्षा दिवस पर एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र लेकर आएं।
महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र में 2 घंटे पहले पहुंचें।
- मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड) लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
- संचार उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि वस्तुएं ले जाना वर्जित है।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और चप्पल पहनें।
- धार्मिक पोशाक वाले अभ्यर्थी को अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा।
सहायता हेतु संपर्क करें
- हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780
- मोबाइल नंबर: 8269801982
(समय: प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक)