CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025: 22 फरवरी को होगी परीक्षा, समय-सारिणी जारी

By: Kaushal

On: February 2, 2026

Rate this post

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

दो पालियों में होगी परीक्षाआयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी—तिथि दिन समय विषय22.02.2026 रविवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य अध्ययन (General Studies)22.02.2026 रविवार दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक अभिक्षमता परीक्षा (Aptitude

इन जिलों में होगी परीक्षायह परीक्षा प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों जैसे— सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुंठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में आयोजित की जाएगी।

पत्र 10 दिन पहले होंगे जारीआयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट👉 www.psc.cg.gov.inसे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

WhatsApp Follow

Follow Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment