छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा प्रयोगशाला सहायक/सैम्पलर ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच आवेदन की अंतिम तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ जगहों पर अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 बताई जा रही है, जबकि आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 है, न कि 27 फरवरी।
पदों का विवरणइस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य में पदस्थ किया जाएगा।पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक/सैम्पलर ग्रेड-2कुल पद: 13नौकरी का स्थान: छत्तीसगढ़आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइनशैक्षणिक योग्यताआवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:
विज्ञान विषय से 12वीं उत्तीर्ण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई प्रमाण-पत्र याजीवविज्ञान / पर्यावरण विज्ञान / वनस्पति शास्त्र / रसायन शास्त्र / भौतिक शास्त्र में स्नातक डिग्रीआयु सीमान्यूनतम आयु: 21 वर्षअधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी)आवेदन शुल्कसामान्य वर्ग: ₹350ओबीसी वर्ग: ₹250एससी/एसटी वर्ग: ₹200
परीक्षा तिथिइस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया जाएगा।आवेदन कैसे करेंइच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट 👉 vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।