सूरजपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सूरजपुर में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मेहमान प्रवक्ताओं की आवश्यकता जताई गई है। संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन) एवं प्लम्बर ट्रेड के लिए योग्य एवं अनुभवी प्रवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव होना आवश्यक है।संस्थान प्रबंधन ने बताया कि चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए www.surajpur.nic.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।