झांसी। आर्मी पब्लिक स्कूल, झांसी (निजी अनुदानरहित विद्यालय, CBSE संबद्ध, अंग्रेजी माध्यम) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अस्थायी (Adhoc) आधार पर शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पदों का विवरणPGT (प्रवक्ता शिक्षक) विषय – गणित, राजनीति विज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा एवं अंग्रेजीTGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) विषय – गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत, कंप्यूटरPRT (प्राथमिक शिक्षक) विषय – सभी विषयPPRT (प्री-प्राइमरी शिक्षक) विषय – सभी विषय (बालवाटिका 1 से 3)हेल्पर टीचर विषय – सभी विषय (बालवाटिका 1 से 3)एक्टिविटी टीचर PTI, संगीत एवं नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, जिम्नास्टिक कोच (महिला)प्रशासनिक एवं गैर-शिक्षण स्टाफ लेखाकार, रिसेप्शनिस्ट, आईटी सुपरवाइजर, सहायक लाइब्रेरियन, लैब अटेंडेंट (कंप्यूटर, गणित, रसायन, जीवविज्ञान एवं अटल), पैरामेडिक्स
आवेदन प्रक्रिया
✔ आवेदन पत्र स्कूल की वेबसाइट www.apsjhansi.com से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
✔ भरा हुआ आवेदन पत्र ₹250 के डिमांड ड्राफ्ट (Army Public School, Jhansi के नाम) के साथ जमा करना होगा। ✔ आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूची, स्कोर कार्ड एवं अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो प्रति संलग्न करनी होगी।
महत्वपूर्ण निर्देश कोई TA/DA देय नहीं होगा। आवेदन पत्र में ई-मेल आईडी एवं संपर्क नंबर अनिवार्य रूप से लिखें। साक्षात्कार (LSB इंटरव्यू) आर्मी पब्लिक स्कूल, झांसी में आयोजित किया जाएगा।