परीक्षाओं के परिणाम घोषित 10वीं में 1 और 12वीं में 3 छात्रों ने बनाई राज्य मेरिट में जगह, देखें लिस्ट

By: Kaushal

On: April 30, 2026

5/5 - (1 vote)

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में कांकेर जिले ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने न सिर्फ उच्च पास प्रतिशत हासिल किया, बल्कि राज्य मेरिट सूची में भी अपना दबदबा कायम किया है।

रिकॉर्ड पास प्रतिशतइस वर्ष कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.68% और कक्षा 12वीं का 93.75% रहा, जो पिछले 10 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। यह जिले के शिक्षा स्तर में लगातार सुधार का संकेत है।

मेरिट में चमके जिले के छात्रजिले से कुल 04 विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई—कक्षा 10वीं:ईशा दुर्गासी – 97.83% अंक, राज्य में 8वां स्थानकक्षा 12वीं:यश खोब्रागढ़े – 96.40% (PMश्री नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय)अपर्णा बिश्वास – 96.40% (कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापसी)महेश्वरी – 96.40% (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुरी)तीनों ने राज्य मेरिट में 10वां स्थान हासिल किया📈 श्रेणीवार परिणाम10वीं: 2202 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी, 14 तृतीय श्रेणी12वीं: 7662 परीक्षार्थियों में से 5371 (70.09%) प्रथम श्रेणी, 1777 द्वितीय और 19 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण

प्रशासन ने दी बधाईजिला कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

🔴 CG Board Exam Result 2026 : सीजी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026

1⃣ Class 10th : छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वी रिजल्ट देखने का लिंक👇🏻https://cgsarkarinaukri.com/2026/04/cg-board-result-2026-out-cgbse-10th-12th-result-cgbse-nic-in-direct-link/

2⃣ Class 12th : छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वी रिजल्ट देखने का लिंक👇🏻https://cgsarkarinaukri.com/2026/04/cg-board-result-2026-live-digilocker-www-cgbse-nic-in-2026/

Join WhatsApp

Join Now

WhatsApp Follow

Follow Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment