CG Teacher Vacancy 2025 : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री की उस घोषणा के अनुरूप है जिसमें उन्होंने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार सृजन का वादा किया था।
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी —
- सहायक शिक्षक: 2000 पद
- सहायक अध्यापक: 200 पद
- शिक्षक (कला, कृषि, अंग्रेजी, संस्कृत): 1500 पद
- पीटीआई/योग शिक्षक: 300 पद
- व्याख्याता: 1000 पद
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। वहीं, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इसे “नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम” बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।
Sorce :- नवभारत रिपोर्टर