छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम जल्द होगी जारी देखें नया अपडेट

By: Kaushal

On: April 24, 2026

Rate this post

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कक्षाओं के नतीजे 30 अप्रैल या 1 मई 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं।

मूल्यांकन कार्य पूरामंडल द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के 30 जिलों में बनाए गए 36 केंद्रों पर करीब 20 हजार शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की है। अब रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।

हिन्दी पेपर लीक का असर12वीं हिन्दी प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। इस विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसके चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। हालांकि, बोर्ड अब स्थिति को संभालते हुए समय पर परिणाम जारी करने की कोशिश कर रहा है।

पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के निर्देशमाशिमं ने रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्गणना (Rechecking) और पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।छात्र रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकेंगेउत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की सुविधा भी मिलेगीनिर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा

छात्रों के लिए अहम अपडेटबोर्ड ने संकेत दिए हैं कि इस बार दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी किए जा सकते हैं, जिससे छात्रों को इंतजार कम करना पड़ेगा

Join WhatsApp

Join Now

WhatsApp Follow

Follow Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment