मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, सूरजपुर (CMHO Surajpur) द्वारा स्टॉफ नर्स ,लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, फिटींग डेमोस्ट्रेटर, कुळ, अटेण्डेड के संविदा पदों पर कुल 07 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है।
यह भर्ती जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद अंतर्गत वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विभाग का नाम | कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सूरजपुर |
|---|---|
| भर्ती का प्रकार | वॉक-इन-इंटरव्यू (संविदा आधार) |
| अधिसूचना संख्या | 6350/DMF शाखा/विज्ञप्ति/2025 |
| अधिसूचना दिनांक | 14 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन (साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होकर) |
| साक्षात्कार तिथि | 22 अक्टूबर 2025, समय: प्रातः 10:00 से दोपहर 01:00 बजे तक |
| स्थान | CMHO कार्यालय, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) |
पदों का विवरण
| पद का नाम | कुल पद | वेतनमान (प्रति माह) | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|---|
| स्टाफ नर्स | 01 | ₹16,500 | B.Sc Nursing / GNM एवं CG Nursing Council में पंजीयन |
| लैब टेक्निशियन | 02 | ₹14,000 | DMLT / BMLT एवं CG Paramedical Council में पंजीकरण |
| रेडियोग्राफर | 01 | ₹11,750 | 12वीं पास + एक्स-रे टेक्नीशियन कोर्स + पंजीकरण |
| फिडींग डेमोस्ट्रेटर | 01 | ₹12,000 | B.Sc (Home Science) |
| कुक | 01 | ₹8,800 | 8वीं उत्तीर्ण |
| अटेण्डेड | 01 | ₹8,800 | 8वीं उत्तीर्ण |
कुल पदों की संख्या: 07
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| प्रक्रिया | तिथि / समय |
|---|---|
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025, दोपहर 1:00 बजे तक |
| पात्र / अपात्र सूची प्रकाशन | 22 अक्टूबर 2025, 2:30 बजे |
| दावा-आपत्ति अवधि | 22 अक्टूबर 2025, 2:30 से 3:00 बजे |
| दावा-आपत्ति निराकरण | 22 अक्टूबर 2025, 3:00 से 4:00 बजे |
| मेरिट सूची प्रकाशन | 22 अक्टूबर 2025, 5:00 बजे |
| साक्षात्कार तिथि | 23 अक्टूबर 2025, सुबह 11:00 बजे से |
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 70 वर्ष
(आयु की गणना 01 जनवरी 2025 की स्थिति में की जाएगी)
सेवा अवधि
- संविदा सेवा अवधि: 31 मार्च 2026 तक
- आवश्यकता पड़ने पर सेवा वृद्धि कलेक्टर अनुमोदन अनुसार की जाएगी।
- संविदा वेतन के अलावा अन्य कोई भत्ता देय नहीं होगा।
अनुभव अंक (Experience Marks)
- समकक्ष पद पर शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्था में कार्य करने पर
प्रत्येक वर्ष हेतु 3 अंक (अधिकतम 15 अंक) दिए जाएंगे। - कोरोना काल में राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवा देने वालों को
10 बोनस अंक का लाभ मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों पर आधारित होगी:
- शैक्षणिक योग्यता: 65 अंक
- अनुभव अंक: 15 अंक
- साक्षात्कार: 20 अंक
अंतिम मेरिट सूची इन सभी अंकों के योग के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी:
- 8वीं, 10वीं, 12वीं की अंकसूची
- संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- छत्तीसगढ़ मेडिकल/पैरामेडिकल काउंसिल का पंजीयन प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर बंद लिफाफे में जमा करना होगा।
- लिफाफे के ऊपर पद का नाम, नाम/पता एवं वर्ग (UR/SC/ST/OBC) का उल्लेख करें।
- अपूर्ण आवेदन या समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन अस्वीकार्य होंगे।
- आवेदन केवल 22 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक CMHO कार्यालय सूरजपुर में स्वीकार किए जाएंगे।
आधिकारिक सूचना एवं लिंक
- 📄 Official Notification PDF: Download Notification
- 📝 Apply Link / आवेदन स्थल: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सूरजपुर
- 🌐 Official Website: www.surajpur.gov.in
FAQs~ सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2025
1. CMHO Surajpur Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
➡ इच्छुक उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2025 को निर्धारित समय पर CMHO कार्यालय सूरजपुर में उपस्थित होकर वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
➡ 22 अक्टूबर 2025 दोपहर 1 बजे तक।
3. कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
➡ कुल 07 पदों पर भर्ती की जाएगी।
4. यह भर्ती किस आधार पर होगी?
➡ यह भर्ती संविदा आधार पर DMF फंड से की जाएगी।
5. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
➡ अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है।