अग्निवीर भर्ती 2026: ऑनलाइन पंजीकरण 1 फरवरी से, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

By: Kaushal

On: January 30, 2026

3.7/5 - (3 votes)

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। देशभर के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का यह एक सुनहरा अवसर है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी।पंजीकरण की अवधि अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपना आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट 👉 joinindianarmy.nic.in पर जाकर ही आवेदन करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को पंजीकरण, फॉर्म भरने और आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील कर्नल शैलेश कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी एजेंट, दलाल या अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क और पारदर्शी है तथा अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

रैली की जानकारी बाद में अग्निवीर भर्ती से संबंधित रैली की तिथि, स्थान और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।युवाओं के लिए सुनहरा अवसरअग्निवीर योजना युवाओं को देश सेवा के साथ-साथ अनुशासन, प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर प्रदान करती है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और आवश्यक तैयारी शुरू कर दें।

download 1 1

Join WhatsApp

Join Now

WhatsApp Follow

Follow Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment