नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
🗓 परीक्षा कार्यक्रम:प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — सामान्य अध्ययन (General Studies)द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक — एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test)परीक्षा प्रदेश के कई जिलों जैसे अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, धमतरी सहित अन्य निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
🎟 प्रवेश पत्र जारीआयोग द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक द्वारा पृथक से नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित हों।