छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।यह मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सूरजपुर में आयोजित होगा, जहां सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अभ्यर्थी सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।
346 पदों पर होगी भर्तीइस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो कुल 346 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। अलग-अलग सेक्टर के पदों के कारण 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध रहेगा।
प्रमुख कंपनियां और पदमेले में शामिल प्रमुख संस्थाएं और उनके पद इस प्रकार हैं—सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर सहित 53 पदसीजी स्कोप स्किल फाउंडेशन: कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, कुक, वेट्रेस आदि के 28 पदस्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि.: फील्ड एवं कलेक्शन ऑफिसर के 15 पदश्रमिन टैलेंट प्रा.लि.: इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 40 पदवेदांता स्किल स्कूल: विभिन्न ट्रेडों में 120 पदएलआईसी: बीमा सखी के 40 पदएबिस फूड्स एंड प्रोटीन्स प्रा.लि.: इलेक्ट्रीशियन अप्रेंटिस के 50 पदयुवाओं के लिए सुनहरा मौकारोजगार मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। इससे चयन प्रक्रिया सरल और तेज होगी।
क्या लेकर जाएं अभ्यर्थीमेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे—शैक्षणिक प्रमाण पत्रपहचान पत्रपासपोर्ट साइज फोटोबायोडाटा (Resume)साथ लेकर पहुंचे, ताकि मौके पर ही इंटरव्यू में भाग ले सकें।प्रशासन की अपीलजिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवार सकें