जशपुर में SIS द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती शिविर, 27 अप्रैल से शुरू होगा पंजीयन

By: Kaushal

On: April 22, 2026

Rate this post
SIS Ltd Jashpur

जशपुर/खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अंतर्गत युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने हेतु सुरक्षा जवान भर्ती एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर SIS Security and Intelligence Services India Limited के सहयोग से आयोजित होगा।जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान कर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों जैसे AIIMS, IIM आदि में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की जा रही है।

शिविर की तिथियां और स्थान27 व 28 अप्रैल 2026: जनपद पंचायत परिसर, खैरागढ़29 व 30 अप्रैल 2026: जनपद पंचायत परिसर, छुईखदान01 व 02 मई 2026: संकुल भवन, गंडई

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

भर्ती पदसुरक्षा जवानसुपरवाइजर

मुख्य उद्देश्यइस भर्ती शिविर का उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रशिक्षित कर निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। SIS द्वारा चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी।

प्रशासन के निर्देशजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक युवक इस अवसर का लाभ उठा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

WhatsApp Follow

Follow Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment