छत्तीसगढ़ में प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू — महत्वपूर्ण तिथियाँ जारी

By: Kaushal

On: February 17, 2026

Rate this post

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने प्री एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा (MCA26) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 24 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन भर सकते हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 25 मार्च से 27 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

परीक्षा की संभावित तिथि 07 मई 2026 (गुरुवार) तय की गई है। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अप्रैल 2026 को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रायपुर जिला निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

WhatsApp Follow

Follow Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment